सोशल मीडिया पोस्ट पर तुरंत एक्शन: पार्षद विजय ओझा की फुर्ती से मंदिर मार्ग की मरम्मत

कोलकाता, 12 फरवरी 2026: सोशल मीडिया की ताकत फिर साबित हुई, जब स्थानीय निवासी पंकज सोनकर की एक पोस्ट पर पार्षद विजय ओझा ने महाशिवरात्रि से पहले ही बड़तल्ला स्ट्रीट के टूटे रास्ते की मरम्मत करवा दी। श्री काशीनाथ महादेव मंदिर (48/1, बड़तल्ला स्ट्रीट) के सामने कई महीनों से सड़क जर्जर हालत में थी, साथ ही आसपास ड्रेनेज के पास भी जगह-जगह उखड़े पड़े थे।
पकज सोनकर ने अपनी फेसबुक पोस्ट में ध्यान दिलाया कि हर साल महाशिवरात्रि पर मंदिर प्रांगण में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है। दो दिनों तक इस मार्ग से जुलूस निकलती हैं और हजारों श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद वितरण का आयोजन होता है। ऐसे में टूटे रास्ते से दुर्घटना का खतरा मंडरा रहा था। उन्होंने पार्षद से तत्काल मरम्मत की गुहार लगाई।

पोस्ट वायरल होते ही पार्षद विजय ओझा ने काम शुरू करवा दिया। जिस कारण मरम्मत कार्य तेजी से पूरा हो गया। पकज सोनकर ने कहा, “पार्षद ने महाशिवरात्रि को ध्यान में रखते हुए मेरी पोस्ट पर अमल किया। इससे भक्तों को बड़ी राहत मिली। धन्यवाद!

क्षेत्रवासी इस फुर्तीली कार्रवाई से खुश हैं। सोशल मीडिया अब स्थानीय समस्याओं के समाधान का मजबूत माध्यम बन चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *