
राज्य के सभी विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा के चार्जशीट के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने की अपील
हुगली, 08 फ़रवरी । श्रीरामपुर के सांसद और तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कल्याण बनर्जी ने भाजपा के चार्जशीट को झूठ का पुलिंदा बताया है और राज्य के सभी विधानसभा क्षेत्रों में जिम्मेवार लोगों से भाजपा के चार्जशीट के खिलाफ सम्बन्धित थानों में शिकायत दर्ज करवाने की अपील की है।
रविवार को श्रीरामपुर के महेश इलाके में एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे तृणमूल सांसद ने भाजपा की चार्जशीट पर पत्रकारों के सवाल के जवाब में कहा कि किसने इसको प्रिंट किया है? भाजपा झूठे आरोप लगा रही है, गंदी राजनीति कर रही है। इसकी जिम्मेवारी कौन लेगा? हमलोग सभी थानों में इसके खिलाफ शिकायत दर्ज करवा रहे हैं। ये इंपरसुमेशन का मामला है। सभी विधानसभा क्षेत्रों में जिम्मेवार लोग इसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाएं।
उल्लेखनीय है कि बंगाल भाजपा इन दिनों प्रत्येक विधानसभा में तृणमूल कांग्रेस के कथित कुशासन के खिलाफ चार्जशीट पेश कर रही है। इसी क्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता और बैरिस्टर कबीर शंकर बोस ने शनिवार अपराह्न एक प्रेस कांफ्रेंस कर श्रीरामपुर और जगतबल्लभपुर विधानसभा की चार्जशीट पेश की थी
