रानीगंज में समाजसेवा का सम्मान: तापस तिवारी को स्मृति चिह्न व मुख्यमंत्री का पत्र सौंपा गया

रानीगंज के वरिष्ठ समाजसेवी तापस तिवारी को “उन्नयन की पांचाली”, सम्मान से सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान माननीय तापस तिवारी को सम्मान स्मारक एवं उत्तरीय पहनाकर भव्य रूप से अभिनंदन किया गया। इस अवसर रानीगंज के विधायक तापस बनर्जी के द्वारा उनके हाथों मे राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पत्र सौंपा गया। जिसे विधायक ने एक गौरवपूर्ण क्षण बताया। इस मौके पर विधायक तापस बनर्जी ने कहां कि राज्य सरकार द्वारा परिकाठामागत विकास, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, शिक्षा के विस्तार तथा संस्कृति के संरक्षण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे है। आगे उन्होंने कहां कि बंगाल की समृद्ध औद्योगिक और सांस्कृतिक विरासत को विकास के साथ जोड़ने के उद्देश्य से इस प्रकार की पहल की जा रही है, जो आने वाले समय में भी निरंतर जारी रहेगी। ताकि समाज और संस्कृति के साथ विकास का यह सेतु भविष्य में भी ऐसे ही सकारात्मक प्रयासों के माध्यम से और सशक्त होगा और आने वाले समय में इस तरह के प्रयासो से रानीगंज क्षेत्र को नई दिशा मिलेगी। इस दौरान विधायक तापस बनर्जी के अलावा रानीगंज शहर के टाउन अध्यक्ष सह पार्षद रंजीत सिंह, दीपू गोप, सुब्रतो दास सहित कई गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही। सभी ने इस सम्मान समारोह और विकासोन्मुख पहल की जमकर सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *