जामुड़िया के कुनुस्तोड़िया मे सड़क दुर्घटना के बाद आक्रोश, गुस्साए लोगों ने घंटो सड़क जामकर किया विरोध प्रदर्शन

जामुड़िया। गुरुवार को एक बार फिर जामुड़िया के केंदा पुलिस फाड़ी अंतर्गत तपसी इलाके स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-60 के कुनुस्तोड़िया मोड़ पर ट्रक की टक्कर से बड़ा हादसा होते-होते टल गया। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया और स्थानीय लोग आक्रोशित हो उठे। इसके विरोध मे स्थानीय लोगों ने घंटो सड़क अवरोध कर अपना प्रदर्शन जताया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में लगातार सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन अब तक न तो उचित बैरिकेड लगाए गए हैं और न ही स्पीड ब्रेकर बनाए गए हैं।इन्हीं लापरवाहियों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया और प्रशासन से जल्द से जल्द बैरिकेड व स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग की। प्रशासन की ओर से आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन मिलने के बाद लोगों ने सड़क जाम हटा लिया। इस बारे में जमुरिया ब्लॉक तो आईएनटीटीयूसी अध्यक्ष राजू मुखर्जी ने कहा कि आशीष मंडल नामक एक व्यक्ति आज जा रहा था जब एक डंपर के डाला से उसकी टक्कर लगी यह रही कि उसे चोट नहीं लगी मोटरसाइकिल को नुकसान पहुंचा इसके बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी गई और उन्होंने रोड जाम कर दिया और उन्होंने यहां पर बैरिकेड लगाने और बंपर बनाने की मांग की घटना की सूचना पाकर वह मौके पर पहुंचे और उन्होंने पुलिस प्रशासन और ट्रैफिक विभाग के अधिकारी से बात की और बहुत जल्द यहां पर बैरिकेड लगाए जाएगा और बंपर बनाया जाएगा। वह इस बारे में टीएमसी के अंचल सभापति जगन्नाथ सेठ ने बताया कि आशीष मंडल नमक के के युवा अपनी मोटरसाइकिल पर रास्ते के किनारे बैठा हुआ था जब अचानक एक गाड़ी आई और उसने टक्कर मार दिए इस घटना में आशीष मंडल की बाइक को नुकसान पहुंचा और आशीष को भी हाथ में चोट लगी है इसके बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी पसर गई और उन्होंने रोड जाम कर दिया घटना की सूचना पाकर वह भी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा बूझकर शांत किया लोगों का कहना है कि यहां पर एक स्पीड ब्रेकर बनाना होगा और बेरीकेडिंग करनी होगी प्रशासन की तरफ से आश्वासन दिया गया है कि कल शाम 4:00 बजे तक यह काम पूरा हो जाएगा इसके बाद ही लोगों ने रोड जाम समाप्त किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *