रानीगंज मे दुस्साहसिक चोरी की घटना से इलाके में सनसनी,चोरो ने घर से लाखों के गहने और नगदी पर किया हाथ साफ,जांच मे जुटी पुलिस

रानीगंज। रानीगंज शहर के व्यस्ततम इलाके मे से एक शिशु बागान मोड़ स्थित इलाहाबाद बैंक के पास वाली गली में मंगलवार देर शाम अपराधियों ने एक बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम देकर इलाके में सनसनी फैला दी। चोरों ने एक घर में घुसकर अलमारी का लॉकर तोड़ दिया और लगभग 85 हजार रुपये नकद तथा करीब 35 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए। घटना के बाद से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। घर की मालकिन सुधा अग्रवाल ने बताया कि मंगलवार शाम वह घर में अकेली थीं। रोज की तरह वह करीब शाम 7 बजे टहलने के लिए छत पर गईं। लगभग डेढ़ घंटे बाद 8:30 बजे जब वह नीचे लौटीं, तो कमरे का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए। सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी का लॉकर टूटा हुआ था।
उनके अनुसार, चोर बड़ी सफाई से वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। चोरी गए सामानों में शामिल हैं सोने के आभूषण चेन, मंगलसूत्र, तीन अंगूठियां सहित अन्य गहने,चांदी के बर्तन: गिलास और थाली जिसकी अनुमानित मूल्य: लगभग 35 लाख रुपये के आभूषण और 85,000 रुपये नकद है।सुधा अग्रवाल ने बताया मैं सिर्फ डेढ़ घंटे के लिए छत पर गई थी। नीचे आई तो सब कुछ अस्त-व्यस्त था और गहने गायब थे। चोरों ने बहुत चालाकी से वारदात की। वही घटना की सूचना मिलते ही रानीगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *