
बेलूर । श्री बेलूर ब्राह्मण पंचायत एवम् नागरिक स्वास्थ्य संघ के संयुक्त तत्वावधान में समाजसेवी आनन्द शर्मा, बिमल पारीक, विकास चन्द चांडक के मार्गदर्शन में आयोजित सेवा शिविर में 315 नागरिकों का नेत्र परीक्षण कर 155 नागरिकों को निःशुल्क चश्मा प्रदान किया गया । सज्जन सहल ने बताया 60 नागरिकों का मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिये चयन किया गया । सैकड़ों नागरिकों का ई सी जी, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर एवम् स्वास्थ्य परीक्षण किया गया । समाजसेवी शुभकरण मंगलहारा, महेश हरितवाल, किशन चौमाल, रामगोपाल पीपलवा, अनिल गंगावत एवम् अतिथियों का स्वागत संयोजक राजेश चोटिया, सज्जन मंगलहारा, संजय शर्मा, राजकुमार शर्मा, श्रवण सहल, संजय तिवारी, कमलेश शर्मा, कमल चोटिया, उमेश शुक्ला एवम् कार्यकर्ताओं ने किया ।
