
आर्थिक रूप से कमजोर खिलाड़ियों के लिए बने संबल, राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर तक दिला रहे पहचान
आसनसोल। मैथन एलॉयज़ लिमिटेड के सीएमडी एवं प्रतिष्ठित समाजसेवी सुभाष अग्रवाला द्वारा पावरलिफ्टिंग खिलाड़ियों को दिए जा रहे निरंतर सहयोग के लिए खिलाड़ियों ने सार्वजनिक रूप से आभार व्यक्त किया है। उनका मार्गदर्शन और प्रोत्साहन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
पावरलिफ्टर सीमा दत्ता चटर्जी ने बताया कि सुभाष अग्रवाला द्वारा खिलाड़ियों को मासिक भोजन सहायता, खेल उपकरण, पेशेवर कोचिंग, इक्विप्ड व क्लासिक ड्रेस किट उपलब्ध कराई जाती है। साथ ही राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भागीदारी से जुड़े यात्रा, आवास, भोजन, पंजीकरण शुल्क सहित समस्त खर्च उनके द्वारा वहन किए जाते हैं।
यह पहल आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को उच्चस्तरीय मंचों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन का अवसर प्रदान कर रही है, जिससे न केवल उनका आत्मविश्वास बढ़ रहा है बल्कि क्षेत्र में खेल संस्कृति भी मजबूत हो रही है।
इसी क्रम में अलताफ खान, स्नेहा घरामी, बिदिशा माझी और झुमा गोराई जैसे खिलाड़ियों को भी खेल से जुड़ा व्यापक सहयोग प्राप्त हुआ है, जो भविष्य में देश का नाम रोशन करने की दिशा में अहम साबित हो रहा है।
