आसनसोल नगर निगम के 23 नंबर वार्ड के शगुन कम्युनिटी हॉल विवाद ने लिया राजनीतिक मोड़

आसनसोल। आसनसोल नगर निगम के 23 नंबर वार्ड स्थित शगुन कम्युनिटी हॉल का मामला अब राजनीतिक रंग ले चुका है। नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय ने वार्ड की पार्षद सी.के. रेशमा के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि पार्षद ने जबरन नगर निगम के कम्युनिटी हॉल पर कब्जा कर रखा है। वहीं दूसरी ओर, पार्षद सी.के. रेशमा ने भी नगर निगम अधिकारियों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है।वही इस मामले के बढ़ने के साथ अब कांग्रेस पार्टी भी सक्रिय हो गई है। कांग्रेस नेता प्रश्नजीत पुईडुंडी, शाह आलम और पार्षद एस.एम. मुस्तफा के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय से मुलाकात की। कांग्रेस नेताओं ने मेयर से जल्द दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। साथ ही नगर निगम और पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी कि अगर दो दिनों के भीतर कार्रवाई नहीं की गई, तो कांग्रेस इस मुद्दे पर बड़े स्तर पर आंदोलन करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *