जामुड़िया के विधायक हरेराम सिंह क्षेत्र के विभिन्न समस्याओं को लेकर मेयर विधान उपाध्यक्ष से मिले

आसनसोल । जामुड़िया के विधायक हरेराम सिंह सोमवार आसनसोल नगर निगम पहुंचे। मौके पर उन्होंने मेयर विधान उपाध्याय से मिलकर जामुड़िया क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में कुछ कार्यों को लेकर उनसे बातचीत की। इस संदर्भ में पत्रकारों को जानकारी देते हुए विधायक हरेराम सिंह ने कहा कि वह मेयर विधान उपाध्याय से मिलने आए थे। जामुड़िया टाउन हॉल को लेकर उन्होंने मेयर से बातचीत की। मेयर ने कहा कि जामुड़िया टाउन हॉल की मरम्मत का कार्य किया जाएगा। इसके लिए वह जल्द मरम्मत की शुरुआत करेंगे। वहीं जामुड़िया थाना मोड़ इलाके में रास्ते की हालत काफी जर्जर है। उस रास्ते के मरम्मत के लिए भी मेयर ने आश्वासन दिया है। विधायक हरेराम सिंह ने कहा कि जामुड़िया के सर्वांगीण विकास के लिए आसनसोल नगर निगम के तरफ से प्रयास किया जा रहा है और मेयर विधान उपाध्याय ने इसका आश्वासन दिया है। विधान उपाध्याय खुद भी जामुरिया से पार्षद हैं और यह जामुरिया के लोगों के लिए सौभाग्य की बात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
1
Hello
Can we help you?