बलिया नागरिक उन्नयन समिति  द्वारा मंगल पाण्डेय की जयंती मनाई गई

 

हावड़ा, 21 जुलाई। ‘बलिया नागरिक उन्नयन समिति ‘के तत्वावधान में क्रांतिकारी देशभक्त मंगल पाण्डेय की जयंती प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी लिलुआ के सोहनलाल देवरालिया बालिका विद्यालय में सम्पन्न हुआ। सुरेश पाण्डेय ने अपने वक्तव्य में कहा कि मंगल पाण्डेय ने क्रान्ति की जो मशाल जलाई तथा आगे चलकर 1857 के व्यापक स्वाधीनता संग्राम का रूप लिया। डाॅ कमलेश कुमार राय, डाॅ इंदु सिंह, समाजसेवी त्रिभुवन कुमार मिश्र को संगठन ने निस्वार्थ जन सेवा के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डाॅ हरेन्द्र सिंह, रामविनोद सिंह, अनिल सिंह, अमर पाण्डेय, कमलदेव सिंह, रमेश ठाकुर, राजेश सिंह ने अपना बहुमूल्य वक्तव्य रखे। दूसरे चरण में कवि सम्मेलन भी हुआ जिन्होंने मंगल पाण्डेय पर केंद्रित कविताएँ सुनाई उनमें अवधेश मिश्र ‘सबरंग ‘,रणजीत भारती, डाॅ मनोज मिश्र, रामनारायण झा ‘देहाती ‘,रीमा पाण्डेय, कालिका प्रसाद उपाध्याय ‘अशेष ‘,विमलेश त्रिपाठी और ओमप्रकाश चौबे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ शिक्षक व साहित्यकार रामपुकार सिंह ‘पुकार गाजीपुरी ‘ने की। समारोह का सफल संचालन प्रदीप कुमार धानुक व धन्यवाद ज्ञापन संगठन अध्यक्ष संतोष सिंह ने किया। महंगू सिंह, शम्मी तिवारी, संकटा सिंह, योगेन्द्र सिंह, सुजीत सिंह, दिवाकर सिंह, विश्वनाथ झा,सुशील शुक्ल, शेषनाथ मिश्र, राहुल चौबे, अशोक यादव और जितेंद्र सिंह का विशेष योगदान रहा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
1
Hello
Can we help you?