रवींद्र जयंती पर ममता बनर्जी ने गुरुदेव को दी श्रद्धांजलि

 

कोलकाता, 09 मई ।रवींद्रनाथ ठाकुर की जयंती के अवसर पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुदेव को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए एक भावनात्मक संदेश साझा किया। उन्होंने कहा कि केवल 25 बैशाख आज की बंगाली तारीख) ही नहीं, बल्कि हर दिन गुरुदेव हमारे जीवन, भाषा और आशा में जीवंत हैं।

ममता बनर्जी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से रवींद्रनाथ ठाकुर की प्रसिद्ध कविता ” जहां मन में कोई भय ना हो…” की कुछ पंक्तियां साझा करते हुए लिखा—
“कविगुरु रवींद्रनाथ ठाकुर के जन्मदिवस पर हमारे प्राणों के ठाकुर को हम अपनी अंतरतम श्रद्धा और प्रणाम अर्पित करते हैं।”

उन्होंने आगे लिखा, “सिर्फ 25 बैशाख नहीं, प्रतिदिन हम उन्हें स्मरण करते हैं। हमारे दिशा, हमारी भाषा, हमारी आशा— हर कुछ में वे ही हैं। पूरी दुनिया आज भी उनकी रचनाओं के आलोक से आलोकित हो रही है।”

गौरतलब है कि कविगुरु रवींद्रनाथ ठाकुर का जन्म सात मई 1861 को हुआ था, जो बंगाली पंचांग के अनुसार 25 बैशाख को पड़ता है। इसी दिन को बंगाल सहित देश-विदेश में ‘रवींद्र जयंती’ के रूप में मनाया जाता है। ठाकुर की रचनाएं आज भी सामाजिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक चेतना का मार्गदर्शन करती हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *