दुर्गापुर के अंडाल हवाई अड्डे पर मिसफायर कारतूस के साथ एक गिरफ्तार

 

अंडाल। दुर्गापुर के अंडाल काजी नजरूल हवाई अड्डे पर बुधवार दोपहर सुरक्षा जांच के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, व्यक्ति के पास से एक मिस फायर कारतूस बरामद किया गया। वह अंडाल हवाई अड्डे से दिल्ली जाने की तैयारी में था,जिसके बाद अंडाल थाने की पुलिस ने तुरंत उसे गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों प्राप्त जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार व्यक्ति का नाम मुक्तेश्वर मिश्रा (55) है। वह धनबाद के हिंदुस्तान प्रेस रोड क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। वही गुरुवार गिरफ्तार व्यक्ति को दुर्गापुर सब-डिवीजनल कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस ने कोर्ट से पूछताछ के लिए हिरासत की मांग की है, ताकि मामले से जुड़ी और जानकारी प्राप्त की जा सके। पुलिस इस मामले जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *