बाउरी समाज की ओर से कुल्टी क्षेत्र में रैली कर बाबासाहेब की 135 वीं जयंती मनाई गई, बाबा साहेब की मूर्ति का उद्घाटन

बराकर : आल इंडिया कांफ्रेरेडिशन एससी एसटी आर्गेनाइजेशन एवं बाउरी समाज की ओर से बाबा साहेब डॉ0 भीमराउ आंबेडकर की 135 वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर संस्था के राम बाउरी एवं गणेश बाउरी के नेतृत्व में कुल्टी के लच्छीपुर ब्रह्मचारी स्कूल के समीप स्थित बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। जिसके बाद समाज के सैंकड़ो की संख्या में सदस्यों ने रैली का आयोजन किया। रैली लच्छीपुर गेट से चलकर राधानगर के रास्ते सितलपुर पोहुंच वहां भी बाबासाहेब के चित्र पर माल्यार्पण किया जिसके बाद सांकतोड़िया में माल्यार्पण कर रैली बराकर पोहुँची। जिसके बाद रैली रामनगर की ओर चल पड़ी। जहां मा मनसा क्लब की ओर से निर्मित बाबा साहेब की मूर्ति की आसनसोल जिला अस्पताल के सुपरिन्टेन्डेन्ट निखिल चन्द्र दास एवं आल इंडिया एसएसटी आर्गेनाइजेशन के सहायक संपादक गणेश बाउरी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं मूर्ति से पट हटाकर उद्घाटन किया। इस मौके पर राम बाउरी, बिनोद बाउरी, जीतू बाउरी, सजल बाउरी, नारायण बाउरी, राजू बाउरी, श्याम बाउरी, मनोज बाउरी, अष्टम बाउरी, सजन बाउरी, गौरव बाउरी, गोपाल बाउरी, उत्तम बाउरी, जीतन बाउरी, शिबू बाउरी, राजू बाउरी, अरूप बाउरी सहित भारी संख्या में बाउरी समाज के लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
1
Hello
Can we help you?