कांग्रेस ने मनमोहन सिंह के नाम पर शुरु किया फेलो प्रोग्राम, 50 पेशेवरों का चयन करेगी पार्टी

नई दिल्ली। कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत मनमोहन सिंह के नाम पर शुक्रवार को फेलो प्रोग्राम की शुरुआत की। इसके तहत देश भर से 50 पेशेवरों का चयन होगा और उन्हें पार्टी के भीतर प्रमुख नेताओं के द्वारा प्रशिक्षित करने के बाद उन्हें पार्टी से जुड़े कार्यों में लगाया जाएगा।

पार्टी के विभाग ‘ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस’ ने कार्यक्रम घोषणा की। विभाग के अध्यक्ष प्रवीण चक्रवर्ती ने बताया ”डॉ. सिंह फेलो प्रोग्राम हर साल देश भर से 50 पेशेवरों की पहचान कर उनका चयन करेगा। ये वे पेशेवर हैं, जो अपने करियर के मध्य स्तर में हैं और जिन्होंने पेशेवर दुनिया में करीब दस साल बिताए हैं।”

उन्होंने बताया, इन 50 लोगों को पार्टी के एक प्रतिष्ठित पैनल द्वारा बहुत गहन चयन प्रक्रिया के माध्यम से चुना जाएगा। एक बार चुने जाने के बाद, उन्हें कांग्रेस पार्टी के उन वरिष्ठ नेताओं द्वारा मार्गदर्शन दिया जाएगा जो स्वयं पेशेवर पृष्ठभूमि से आए हैं। उन्होंने बताया कि ”यह एक प्रवेश-स्तर का इंटर्नशिप कार्यक्रम नहीं है, न ही इसके अंत में केवल एक प्रमाणपत्र के साथ यह समयबद्ध है। यह सार्वजनिक सेवा के गंभीर इरादे वाले लोगों के लिए एक गंभीर कार्यक्रम है। पूर्व पीएम सिंह का पिछले साल 26 दिसंबर को निधन हो गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
1
Hello
Can we help you?