अंडाल मे भाजपा की ओर से कर्मी सम्मेलन,तृणमूल कांग्रेस और सीपीएम के दर्जनों कार्यकर्त्ता भाजपा मे हुए शामिल

 

अंडाल। भाजपा के नये जिलाध्यक्ष  देवतनु भट्टाचार्य के नेतृत्व मे तृणमूल कांग्रेस और सीपीएम के दर्जनों कार्यकर्त्ता भाजपा मे शामिल हुए।अंडाल के लोको मैदान स्थित भाजपा कार्यालय में मंगलवार को भाजपा की ओर कर्मी सम्मेलन आयोजित किया गया, जहां पार्टी के नए मंडल अध्यक्षों का स्वागत किया गया। इस मौके पर तृणमूल कांग्रेस और सीपीएम छोड़कर दर्जनों लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान भाजपा के जिलाध्यक्ष देवतनु भट्टाचार्य ने अपने हाथों से उन्होंने भाजपा का झंडा थमाकर पार्टी मे शामिल करवाया। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष देवतनु भट्टाचार्य के अलावा, डॉ. बिजन मुखर्जी, जयंत मिश्रा, रामानंद पाठक और दिनेश सोनी सहित कई भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद थे। वही भाजपा नेताओं ने इसे पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता और आने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों के लिए एक महत्वपूर्ण संकेत बताया और उन्होंने उम्मीद जताया कि आने वाले दिनों मे तृणमूल कांग्रेस और सीपीएम से और भी लोग भाजपा में शामिल होंगे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष देवतनु भट्टाचार्य ने कहां कि आने वाले 2026 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत तय है। जिसे लेकर पार्टी ने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए विशेष रणनीति तैयार कर रही  है। भाजपा के पुराने और नए कार्यकर्ताओं को मिलाकर एक मजबूत आंदोलन खड़ा किया जाएगा, पिछले विधानसभा चुनावों के बाद जिस तरह हिंसा हुई थी, उसमें कार्यकर्ता डर गए थे। लेकिन अब वे संगठित होकर फिर से मैदान में उतर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
1
Hello
Can we help you?