पुलिस छापे को लेकर अमित शाह से अर्जुन सिंह की शिकायत, कानूनी कदम उठाने की तैयारी

 

कोलकाता, 28 मार्च । बैरकपुर के भाजपा नेता अर्जुन सिंह ने अपने घर पर पुलिस छापे को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर शिकायत की है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस उन्हें झूठे मामलों में बार-बार परेशान कर रही है। इसके खिलाफ वे कानूनी कार्रवाई करने जा रहे हैं और शुक्रवार को अदालत में याचिका दायर कर सकते हैं।
बुधवार रात जगद्दल स्थित मेघना मिल में श्रमिकों के बीच झड़प हुई थी। इस दौरान वार्ड नंबर 18 के पार्षद के बेटे नमित सिंह वहां पहुंचे। झड़प बढ़ने पर गोलीबारी भी हुई, जिसमें एक युवक घायल हो गया। पूर्व सांसद अर्जुन सिंह का दावा है कि जब यह घटना हुई, तब वे मजदूर भवन में थे। उन्होंने अचानक दो राउंड गोलियों की आवाज सुनी और तुरंत घटनास्थल की ओर बढ़े। उनका आरोप है कि हमले का मुख्य लक्ष्य वे ही थे।
घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। इस मामले में अर्जुन सिंह को दो बार थाने में पेश होने के लिए बुलाया गया, लेकिन उन्होंने जाने से इनकार कर दिया।

गुरुवार को जगद्दल थाना पुलिस मजदूर भवन पहुंची और अर्जुन सिंह से पूछताछ की। इस कार्रवाई से नाराज अर्जुन सिंह ने इसे राजनीतिक प्रतिशोध करार दिया और गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर शिकायत की। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस उन्हें झूठे मामलों में फंसा रही है और बमबाजी के मामले में एनआईए जांच से बचने के लिए विस्फोट की धाराएं नहीं जोड़ी गईं। उन्होंने मांग की कि सीसीटीवी फुटेज जारी किया जाए ताकि सच्चाई सामने आ सके।

उन्होंने ऐलान किया कि वे शुक्रवार को अदालत में इस मामले को लेकर याचिका दायर करेंगे। उनके एक करीबी सूत्र ने शुक्रवार सुबह बताया कि सीधे हाई कोर्ट में याचिका लगाई जा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *