
पुरुलिया : आगामी विधानसभा चुनाव से पहले पूरे राज्य के साथ-साथ पुरुलिया जिले के रघुनाथपुर 1 ब्लॉक की तृणमूल कांग्रेस श्रमिक यूनियन आईएनटीटीयूसी फर्जी मतदाताओं को पकड़ने के लिए मैदान में उतर गई है।
राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देश पर रघुनाथपुर एक नंबर ब्लॉक के तृणमूल कांग्रेस श्रमिक संगठन के नेता व कार्यकर्ता मतदाता सूची निगरानी अभियान कार्यक्रम के माध्यम से घर-घर जाकर फर्जी मतदाताओं को पकड़ेंगे।
रघुनाथपुर एक नंबर प्रखंड के तृणमूल कांग्रेस श्रमिक संगठन द्वारा गुरुवार को आद्रा के अपर बेनियासोल स्थित एक सामुदायिक भवन में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मतदाता सूची निगरानी अभियान को लेकर रघुनाथपुर एक नंबर प्रखंड के तृणमूल कांग्रेस श्रमिक संगठन के अध्यक्ष तूफान कुमार राय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। आज की कार्यकर्ता बैठक में रघुनाथपुर ब्लॉक 1 क्षेत्र से रिकॉर्ड संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे। जिनमें महिलाओं की खासी भीड़ देखी गई।
रघुनाथपुर 1 नंबर ब्लॉक के तृणमूल कांग्रेस श्रमिक संगठन की आज की कार्यकर्ता बैठक में रघुनाथपुर 1 नंबर पंचायत समिति अध्यक्ष सुकुरमनी मुर्मू, पुरुलिया जिला परिषद सदस्य सरस्वती बाउरी और अजीत बाउरी, आद्रा शहर तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष राजा चौबे, रघुनाथपुर 1 नंबर पंचायत समिति के कार्यकारी निदेशक डी. मनोज कुमार, कालीपद बाउरी, देबप्रसाद बाउरी, तृणमूल कांग्रेस आड़रा क्षेत्र के अध्यक्ष संजीव दत्त, रघुनाथपुर 1 ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस श्रमिक संगठन के अध्यक्ष तूफान कुमार रॉय, और विभिन्न ग्राम पंचायत प्रधान और पार्टी नेता और कार्यकर्ता शामिल थे।
