व्यस्त समय में 14 अतिरिक्त मेट्रो चलाई जाएंगी, यात्रियों को मिलेगी राहत

कोलकाता, 12 जनवरी । महानगर कोलकाता में व्यस्त समय के दौरान मेट्रो में यात्रियों को राहत देने के लिए 14 अतिरिक्त मेट्रो चलाई जाएंगी।

मेट्रो रेलवे सूत्रों के अनुसार, व्यस्त समय के दौरान मेट्रो में सीटों की संख्या कम होने के कारण यात्रियों को समय बचाने के लिए भीड़ में ठूंसकर मेट्रो में यात्रा करनी पड़ती है।

कई बार भीड़ से बचने के लिए मेट्रो छोड़ना पड़ता है। यात्रियों की सुविधा के लिए कोलकाता मेट्रो रेल ने सुबह और शाम को सात अतिरिक्त जोड़ी यानी 14 मेट्रो सेवाएं चलाने का निर्णय लिया है। यह अतिरिक्त मेट्रो सेवा ब्लू लाइन (नोआपाड़ा-काबी सुभाष तक) पर सोमवार यानी 13 जनवरी से चलेगी। सोमवार से नोआपाड़ा-कवि सुभाष रूट में 14 अतिरिक्त सेवाएं (सात अप और सात डाउन) चलाई जाएंगी। यह सेवा सुबह और रात नौ बजे से 11 बजे तक तथा शाम पांच बजे से आठ बजे तक चलेगी।

पहली ट्रेन कवि सुभाष के लिए सुबह 6:50 बजे नोआपाड़ा से छूटेगी। समय अपरिवर्तित रहेगा। दूसरी तरफ कवि सुभाष के लिए दक्षिणेश्वर से सुबह 6:55 बजे से छूटेगी।

वहीं, नोआपाड़ा से कवि सुभाष होते हुए एक ट्रेन सुबह 6:55 बजे दक्षिणेश्वर के लिए रवाना होगी।

दूसरी तरफ, सुबह 6:55 बजे एक मेट्रो महानायक उत्तम कुमार से कवि सुभाष होते हुए दक्षिणेश्वर के लिए रवाना होगी।

अंतिम सेवा :

कवि सुभाष से दक्षिणेश्वर के लिए अंतिम मेट्रो रात 9:30 बजे उपलब्ध होगी।

दक्षिणेश्वर से कवि सुभाष के लिए अंतिम मेट्रो अब रात 9:33 बजे के बजाय 9:28 बजे उपलब्ध होगी।

कवि सुभाष से दमदम के लिए अंतिम मेट्रो रात 9:40 बजे उपलब्ध होगी।

इसके साथ ही ब्लू लाइन पर कवि सुभाष और दमदम के बीच रात्रि विशेष रेल सेवा के समय में भी कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। अन्य दिनों की तरह यह ट्रेन रात 10:40 बजे उपलब्ध रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
1
Hello
Can we help you?