आभूषण डकैती का मास्टरमाइंड सुबोध सिंह भारी सुरक्षा में आसनसोल कोर्ट में पेश

आसनसोल। आसनसोल शिल्पांचल और उसके आसपास के क्षेत्रों में हुई आभूषण डकैती सहित अन्य गंभीर अपराधों से जुड़े मास्टरमाइंड सुबोध सिंह को आज कोलकाता के प्रेसिडेंसी जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच आसनसोल कोर्ट में पेश किया गया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को देकते हुए कोर्ट परिसर को किले में तब्दील कर दिया गया। सुबोध सिंह पर बंगाल के कई आभूषण दुकानों में डकैती, रानीगंज के व्यापारी के घर में लूट और गोलीबारी, और मुथूट फाइनेंस की डकैती जैसे मामलों में शामिल होने का आरोप है।सुबोध सिंह को कोर्ट में पेशी के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। कोर्ट मे पुलिस बल तैनात था और पूरे परिसर को छावनी में बदल दिया गया।वही सुबोध सिंह पर सीआईडी अधिकारियों को धमकाने का भी आरोप है, जिससे मामला और भी गंभीर हो गया है,यह मामला पश्चिम बंगाल की कानून व्यवस्था के लिए एक बड़ी चुनौती माना जा रहा है। पुलिस और जांच एजेंसियां इस मामले की गहराई से जांच कर रही हैं। अदालत में आगे की सुनवाई और सुबोध सिंह के खिलाफ कानूनी कार्रवाई पर सभी की निगाहें टिकी हैं,लोग जल्द से जल्द न्याय की उम्मीद कर रहे हैं। वही इस मामले मे पुलिस का कहना है कि इस गैंग के नेटवर्क को तोड़ने के लिए बड़े स्तर पर कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *