देश और समाज के प्रति हमेशा ईमानदार रहूंगा : संजय सिन्हा

नेपाल में ग्लोबल एक्सीलेंस अवार्ड से विभूषित होंगे संजय सिन्हा

नई दिल्ली:बहुमुखी प्रतिभा के धनी संजय सिन्हा को नेपाल के काठमांडू में ग्लोबल एक्सीलेंस अवार्ड 2024 से विभूषित किया जाएगा।ज्ञात हो कि 19 अक्टूबर को नेपाल के काठमांडू में एबीएन एंड नेपाल कल्चर एंड फिल्म सेंटर की ओर से ग्लोबल एक्सीलेंस अवार्ड 2024 समारोह का आयोजन किया जा रहा है।इस समारोह में कई देशों की विभूतियां उपस्थित रहेंगी और उन्हें सम्मानित भी किया जाएगा।मीडिया पर्सनैलिटी और इंटरनेशनल इक्विटेबल ह्यूमन राइट्स सोशल काउंसिल के चेयरमैन संजय सिन्हा भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे और उन्हें बहुमुखी प्रतिभा के तौर पर उल्लेखनीय कार्य करने हेतु ग्लोबल एक्सीलेंस अवार्ड से नवाजा जाएगा।आयोजक अमोल भगत और संतोष सुबेदी ने यह जानकारी दी है।गौरतलब है कि संजय सिन्हा लंबे समय से पत्रकारिता के साथ साथ बतौर अभिनेता और सोशल एक्टिविस्ट उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं।उन्हें अब तक कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हो चुके हैं।अब उन्हें नेपाल में ग्लोबल एक्सीलेंस अवार्ड से विभूषित किया जाएगा।श्री सिन्हा का कहना है कि सम्मान पाने के बाद जिम्मेदारियां और बढ़ जाती हैं।मैं कोशिश करूंगा कि देश और समाज के हमेशा ईमानदार रहूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *