दक्षिण भारत की मंदिर की तर्ज पर निर्माण जामुड़िया के ईस्ट केंदा दुर्गापूजा का भव्य पंडाल

जामुड़िया। जामुड़िया कोयलांचल क्षेत्र में दुर्गापूजा को लेकर तैयारी जोर शोर से चल रहा है जिसमे पूजा पंडाल का निर्माण कार्य तीव्र गति से किया जा रहा है।कोयलांचल के नामी दुर्गापूजा में से ईस्ट केंदा दुर्गा पूजा का एक अलग ही सुनाम है।यहां की दुर्गापूजा में आकर्षक पंडाल,भव्य मूर्ति तथा चकाचौंध विधूती सजावट लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है तथा हजारों लोग परिदर्शन करने आते है।ईस्ट केंदा दुर्गापूजा कमिटी की ओर से इस वर्ष दक्षिण भारत की मंदिर की तर्ज पर भव्य पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है जो लोगों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगा।ईस्ट केंदा दुर्गापूजा कमिटी के सचिव सरोवर राम ने बताया की 3 लाख की बजट से दुर्गापूजा पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है।उन्होंने बताया की दक्षिण भारत के मंदिर की तर्ज पर पूजा पंडाल का निर्माण पांडेश्वर के गौरबाजार के मां मनसा डेकोरेटर द्वारा किया जा रहा है।उन्होंने बताया की पंडाल के अलावा सीनरीयुक्त मूर्ति भी लोगों को काफी आकर्षित करेगी।मूर्ति के साथ लगाए जाने वाले सीनरी में मां दुर्गा के आगमन को दर्शाया जाएगा जो लोगों का मन मोह लेगा।उन्होंने बताया की बहुला मोड़ के सनत सूत्रधर को मूर्ति निर्माण का जिम्मा सौंपा गया है।वही पंडाल मूर्ति के अलावा भव्य विधुति सजावट लोगों को काफी आकर्षित करेगा जिसमे सबसे ज्यादा आकर्षणीय तोरण द्वार होगा।उन्होंने बताया की तीन जगह पर तोरण द्वार बनाया जाएगा जिसमे एक न्यू केंदा मोड़,ईस्ट केंदा गोसाई मंदिर तथा एक ईस्ट केंदा दुर्गापूजा पंडाल जाने के मुख्य द्वार पर बनाया जाएगा।उन्होंने कहा की विधुती सजावट का जिम्मा केंदा के संतोष लाइट की सौंपा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
1
Hello
Can we help you?