आसनसोल में महिला फुटबॉल टूर्नामेंट के साथ दो नए गोल पोस्ट का उद्घाटन, खेल के प्रति महिलाओं में दिखा उत्साह

आसनसोल। आसनसोल दक्षिण मंडल 3 स्थित वार्ड संख्या 39 के डंगमोशीला मे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर एक दिवसीय महिला फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन के साथ दो नए गोल पोस्ट का उद्घाटन किया गया। जिसे आसनसोल दक्षिण के भाजपा विधायक अग्निमित्रा पाल और सामाजिक संस्था दोसर के सहयोग से संपन्न किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीरों पर माल्यार्पण करके की गई। इसके साथ ही कार्यक्रम के दौरान दो नए गोल पोस्ट का उद्घाटन भी किया गया, जिससे स्थानीय खेल सुविधाओं में सुधार हुआ। इस दौरान भाजपा माइनॉरिटी मोर्चा के अनमोल सिंह ने कहा कि यह टूर्नामेंट महिला सशक्तिकरण और खेल के प्रति उनके बढ़ते जुनून का प्रतीक है। हमें ऐसे और आयोजनों की आवश्यकता है। टूर्नामेंट में भाजपा के डॉ.अशोक रॉय,निलोय गांगुली,राजीव बिक्रम,सोमनाथ,अपूरवो रॉय, पार्थो साथी दास सहित कई स्थानीय लोग भी उपस्थित थे,जिन्होंने खेल के प्रति महिलाओं के उत्साह और उनके कौशल की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *