सोशल मीडिया से बच्चे, युवा वर्ग गुमराह हो रहे हैं – मोहन भागवत । 108 कुंडीय महामृत्युंजय यज्ञ का आयोजन

कोलकाता । सनातन हिन्दू, वैदिक संस्कृति के प्रति आस्थावान भारतीय नागरिकों के जीवन में सुख – समृद्धि के उद्देश्य से 108 कुंडीय महामृत्युंजय यज्ञ में आर एस एस के मोहन भागवत पधारे । समाजसेवी कृष्ण कुमार सिंघानिया ने बताया 11 अप्रैल 2024 से 6 अप्रैल 2025 तक श्री बाबा बालनाथ आश्रम, कोटपुतली (राजस्थान) में यज्ञ का आयोजन किया गया है । 1 वर्ष तक चलने वाले इस यज्ञ में पधारने वाले भारत के विशिष्ट अतिथियों एवम श्रद्धालुओं के लिये समुचित व्यवस्था की गई है । मोहन भागवत ने कहा भारतीय वैदिक संस्कृति के अनुरूप हमे देश में सभी नागरिकों के जीवन में सुख – समृद्धि के लिये सेवा कार्य करना है । परोपकार मानव धर्म है । महन्त बस्तीनाथ एवम श्रद्धालुओं के साथ भागवत ने मन्दिर में पूजा अर्चना की । आर एस एस पदाधिकारी डॉ रमेश अग्रवाल, निम्बाराम, अरुण जैन, अनिल ओक, रमेश पारीक, गेंदालाल, बाबूलाल, कृष्ण कुमार अड्डानिया, कैलाश लववंशी, हेमन्त सेठिया, जसवंत खत्री एवम विशिष्ट अतिथियों का स्वागत कृष्ण कुमार सिंघानिया एवम परिवार के सदस्यों ने किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *