जामुड़िया। ईसीएल के सोनपुर बाजारी एरिया के रवींद्रनगर कॉलोनी(आरएन कॉलोनी)इलाका में पिछले 60 घंटो से बिजली तथा पानी आपूर्ति ठप पड़ा हुआ है।वही इसको लेकर सोमवार सुबह से अक्रोशित लोगों द्वारा सोनपुर बाजारी एरिया कार्यालय में एरिया पर्सनल मैनेजर के कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया गया।रवींद्र नगर कॉलोनी निवासी गौतम चक्रवर्ती,कौशिक घोष,पवन मोदी आदि ने बताया की पिछले 60 घंटो से सोनपुर बाजारी एरिया अंतर्गत आरएन कॉलोनी इलाका के श्रमिक आवास में बिजली आपूर्ति बाधित है।वही बिजली नहीं होने के कारण सभी लोगों को अंधकारमय जीवन व्यतीत करना पड़ रहा है।उन्होंने बताया की बिजली नहीं होने की वजह से बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है।इसके अलावा पानी आपूर्ति भी बंद पड़ा हुआ है जिसके कारण सभी को कष्टमय जीवन बिताना पड़ रहा है।उन्होंने कहा की सोनपुर बाजारी एरिया प्रबंधन की लापरवाही का परिणाम है की लोगों को पानी,बिजली जैसे जरूरी परिससेवा के बिना विगत तीन दिनों से रहना पड़ रहा है।उन्होंने कहा की जब तक ईसीएल प्रबंधन समस्या का समाधान नहीं करती धरना जारी रहेगा।
