
जामुड़िया। जामुड़िया पंचायत समिति अंतर्गत डोबराना ग्राम पंचायत के खास केंदा नजरूलपाल्ली भुइया पड़ा के पास भू धसान की घटना होने से स्थानीय लोगो में आतंक का माहौल बना हुआ है।एक ओर जोरदार बारिश तो दुसरी ओर लगातार हो रहे भू धसान की घटना से कोयलांचल वासियों में भय का माहौल कायम है।सोमवार सुबह खास केंदा नजरूलपाली भुइया पड़ा के पास 30 फूट चौड़ा तथा लगभग 100 फूट से भी गहरा बड़ा सा गोफ बन जाने से लोग भय के माहौल में जीवन व्यतीत कर रहे है।तृणमूल कांग्रेस के डोबराना अंचल अधक्ष्य महेश पासवान ने कहा की सोमवार अहले सुबह 5 बजे बहुत जोरदार आवाज के साथ भू धसान की घटना घटित हुई जिससे बहुत बड़ा गोफ तैयार हो गया।उन्होंने बताया की अवज्ञानिक पद्धति से ईसीएल द्वारा इस क्षेत्रों में कोयला खनन किया गया लेकिन सही से मिट्टी व बालू भराई नही कराया कया जिसके कारण इतने बड़े धसान की घटना घटित हुई।उन्होंने कहा की पहली बार खास केंदा क्षेत्र में भू धसान की घटना घटित हुई है जो काफी चिंता का विषय है।उन्होंने कहा की ईसीएल प्रबंधन जल्द से जल्द स्थानीय लोगों की सुरक्षा को लेकर ठोस पहल नहीं करेगी ही कभी भी कोई अनहोनी घटना घटित हो सकती है।स्थानीय निवासी धर्मेंद्र कोल, किसन बाउरी ने बताया की काफी जोर दार आवाज के साथ अचानक धरती बैठ गई जिसके बाद बड़े आकार का गोफ बन गया।उन्होंने कहा की आस पास काफी जनबहुल इलाका है जिसके कारण कोई अनहोनी घटना होने का भय हमेशा बना रहता है।उन्होंने कहा की ईसीएल प्रबंधन की पूर्ण लापरवाही का परिणाम है की इतनी बड़े आकार का गोफ भू धसान की घटना घटित होने के बाद तैयार हो गया।
