
आसनसोल: पश्चिम बंगाल के जानेमाने उद्योगपति व समाजसेवी मैथन एलॉयज लिमिटेड के सीएमडी सुभाष अग्रवाला ने हर्ष व्यक्त करते हुए घोषणा की ओर कहा की खुशी हो रही है कि हमारी कंपनी को IDC फ्यूचर एंटरप्राइज अवार्ड 2024 से सम्मानित किया गया है। डिजिटल नवाचार के लिए IDC विशेष पुरस्कार डिजिटल परिवर्तन और तकनीकी उन्नति में उत्कृष्ट उपलब्धियों को मान्यता देता है। सुभाष अग्रवाला ने बताया कि यह प्रतिष्ठित पुरस्कार उन संगठनों और नेताओं को सम्मानित करता है जिन्होंने डिजिटल पहलों के माध्यम से महत्वपूर्ण सुधार लाने के लिए दूरदर्शी नेतृत्व और नवीन सोच का प्रदर्शन किया है।
