जामुड़िया थाना की ओर से नबी दिवस एवं विश्वकर्मा पूजा को लेकर शांति कमिटी की बैठक का आयोजन

 

जामुड़िया। जामुड़िया थाना की ओर से नबी दिवस एवं विश्वकर्मा पूजा को लेकर बुधवार की संध्या शांति कमिटी की बैठक का आयोजन किया गया।इस मौके पर एसीपी सेंट्रल बिमान कुमार मिर्धा,जामुड़िया थाना प्रभारी राजशेखर मुखर्जी,श्रीपुर फाड़ी प्रभारी मेघनाथ मंडल,केंदा फाड़ी प्रभारी लक्खी नारायण दे,चुरुलिया फाड़ी प्रभारी सुशोवन बनर्जी,जामुड़िया थाना ट्रैफिक गार्ड प्रभारी प्रश्नजीत मंडल,पार्षद अब्दुल हाउस मृदुल चक्रवर्ती वंदना रुईदास प्रदीप मुखर्जी,ममुन राशिद, संतोष सिंह,विश्वनाथ यादव,मुसतफिज हसन,शेख अशरफ,मुन्ना खान के अलावा पुलिस के और भी सभी अधिकारी और क्षेत्र के कई विशिष्ट लोग उपस्थित थे। कुछ दिनों बाद हजरत मुहम्मद का जन्मोत्सव मनाया जाएगा तथा उस दिन लगभग दर्जनों समितियों के लोग एक साथ शांति जुलूस का आयोजन किया करते है। इस मौके पर अपने वक्तव्य में एसीपी सेंट्रल बिमान कुमार मिर्धा ने कहा कि इन इलाकों में हर कार्यक्रम को धूमधाम से और उत्साह के साथ मनाया जाता है। मुझे उम्मीद है कि पैगंबर दिवस अच्छे से मनाया जाएगा।उन्होंने विश्वकर्मा पूजा को लेकर कहा कि चूंकि उस दिन वाहन चालकों की छुट्टी होती है इसलिए नशे की हालत में कभी कभार कुछ अप्रिय स्थिति खड़ी हो जाती है।उन्होंने कहा कि आजकल हमारे समाज में नशे की आदत इतनी ज्यादा हो गई है कि कभी कभी स्थिति नियंत्रण से बाहर हो जाती है।वही इसको नियंत्रित करने के लिए उन्होंने पुलिस अधिकारियों को और ज्यादा सतर्क रहने की हिदायत दिया।उन्होंने कहा कि पूरी स्थिति पर पुलिस प्रशासन की कड़ी निगरानी होगी।उन्होने कहा कि इसमें समाज के सभी वर्ग के सहयोग की जरूरत है साथ ही उन्होंने कहा कि उनको पूरा भरोसा है की नबी दिवस और विश्वकर्मा पूजा का त्यौहार बहुत अच्छे तरीके ओर शान्ति पुर्ण तरीके से सम्पन्न होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *