आसनसोल से लापता छात्रा रांची में मिली

आसनसोल । आसनसोल के संत मेरी गोरेट्टी स्कूल की लापता नौवी कक्षा की छात्रा दिव्या का सुराग पुलिस को मिल गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि दिव्या आसनसोल से रांची चली गई थी। वहां पुलिस ने एक युवक के साथ उसे पकड़ लिया है। आसनसोल साउथ पीपी पुलिस की टीम उसे लाने के लिए रांची रवाना हो गई है। वहीं पुलिस युवक को गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर भी ला सकती है। दिव्य हाउसिंग की रहनेवाली है । बीते सोमवार को छुट्टी के बाद स्कूल से दोपहर 1 बजकर 40 मिनट में निकली । उसके बाद कहां गई किसी को कुछ नहीं पता था। परिजन उसकी तलाश में जुटे थे। शाम को इलाके के लोग साउथ पीपी में गये थे। वहीं पुलिस सीसीटीवी खंगाल कर तलाशने में जुटी थी। पुलिस की मेहनत रंग लाई और शिकायत के 24 घंटे के अंदर पुलिस ने उसका पता लगा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *