दामोदर नदी में डूबे एक ही परिवार के तीन लोग,तलाशी के दौरान एक का शव बरामद

कुल्टी। आसनसोल के कुल्टी थाना अंतर्गत संकतोड़िया पुलिस फाड़ी स्थित डिसरगढ़ मजार शरीफ के पास मंगलवार शाम को दामोदर नदी में स्नान करने गये कोलकाता के एक ही परिवार के तीन सदस्य डूब गये। डूबनेवालो में पिता और दो बेटे हैं। हालांकि, एक महिला और एक बच्चे को बचा लिया गया। सूचना मिलते ही संकतोड़िया फाड़ी की पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान सिविल डिफेंस और रेसक्यू की टीम पहुंची है। बताया जाता है कि कोलकाता के इकबालपुर थाना 19 बी हुसैन शाह रोड निवासी नसीमा बेगम अपने पति मो. फिरोज (45), बेटा मो. आसिफ (24), मो. तौसीफ (20) और छोटे बेटे के साथ वहां आई थी। वे ट्रेन से डिसरगढ़ मजार शरीफ पहुंचे। मजार शरीफ जाने से पहले वे दामोदर नदी में स्नान करने गए थे। सूत्रों के मुताबिक, वे नहाते समय सेल्फी लेते हुए दामोदर नदी में डूब गए। हालांकि नसीमा बेगम और उनके छोटे बच्चा को स्थानीय लोगों ने बचाया। सूचना मिलते ही संकतोड़िया थाने की पुलिस पहुंची और तलाशी शुरू की। लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं मिला। इस बीच संध्या हो जाने और दामोदर नदी का जलस्तर बढ़ा होने के कारण तलाशी में परेशानी आ रही थी।सिविल डिफेंस और एनडीआरएफ की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से फिर भी तलाशी अभियान जारी रखा गया है। देर रात एक शव बरामद किया गया है जिसे पोस्टमार्टम के लिए आसनसोल जिला अस्पताल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *