नाबालिग के यौन शोषण के बाद रणक्षेत्र बना मध्यमग्राम

नाबालिग के यौन शोषण के बाद रणक्षेत्र बना मध्यमग्राम

उत्तर 24 परगना, 01 सितंबर । कोलकाता के आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज में प्रशिक्षु डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि इसी बीच शनिवार को उत्तर 24 परगना जिले के मध्यमग्राम में नाबालिग लड़की के साथ यौन शोषण का मामला सामने आया। इसके विरोध में इलाके के लोग शनिवार रात आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़कों पर उतर आए। देर रात आरोपितों के घर और दुकान में तोड़फोड़ की गई। लोगों ने आरोपित को बचाने की कोशिश कर रहे तृणमूल कांग्रेस नेता के घर में तोड़फोड़ की। वहीं, पुलिस ने लाठीचार्ज किया। आंसू गैस के गोले दागे गए। नाबालिग लड़की के साथ यौन शोषण से नाराज लोगों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस के पहुंचने पर लोगों ने पुलिस से भी हाथापाई की। देखते ही देखते मध्यमग्राम रणक्षेत्र में तब्दील हो गया।

आरोप है कि पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी दागे। शनिवार देर रात से शुरू हुआ लोगों का विरोध प्रदर्शन सुबह तक जारी रहा। रविवार सुबह से ही इलाके में पर्याप्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। यौन शोषण के आरोपित किराना दुकानदार अब्दुल रऊफ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे बचाने की कोशिश कर रहे तृणमूल कांग्रेस के नेता अबुल हाफिज को भी गिरफ्तार किया गया है।

सूत्रों के अनुसार उत्तर 24 परगना के मध्यमग्राम थाना अंतर्गत रोहांडा पंचायत के राजबाड़ी इलाके में सात साल की बच्ची के साथ यौन शोषण का मामला सामने आया है। इसके विरोध में इलाके के लोग शनिवार रात आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़कों पर उतर आए। देर रात आरोपितों के घर और दुकान में तोड़फोड़ की गई। विवाद की सूचना पाकर बड़ी संख्या में पुलिस के जवान पहुंचे। लोगों और पुलिस के बीच झड़प भी हुई। रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) और कॉम्बैट फोर्स को तैनात करना पड़ा। तब भी स्थिति नियंत्रित नहीं हुई तो पुलिस ने लाठीचार्ज किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *