स्लोगन-जामुड़िया मे अवैध रूप से जुआ संचालन को केंद्र कर तृणमूल कांग्रेस का गुटिये संघर्ष, एक घायल

जामुड़िया । जामुड़िया थाना के केंदा फाड़ी अंतर्गत खास केंदा 6 नंबर डिपो पड़ा में अवैध रूप से जुआ संचालन को केंद्र कर तृणमूल कांग्रेस की गुटबाजी खुलकर सामने आई।घटना में एक तृणमूल कांग्रेस समर्थक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए आसनसोल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।प्राप्त जानकारी के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से खास केंदा 6 नंबर डीपो पाड़ा में अवैध रूप से जुआ का संचालन हो रहा था।वही जुआ का प्रतिवाद करने के कारण एक गुट द्वारा दूसरे गुट पर हमला करते हुए मारपीट किया गया।घटना के विषय में जानकारी देते हुए तृणमूल कांग्रेस कर्मी पुरन सिंह ने बताया की जुआ का विरोध करने पर तृणमूल कांग्रेस के अंचल सभापति महेश पासवान के लड़को द्वारा घर में घुसकर मारपीट किया गया।इस दौरान पत्नी सहित बच्चों को पीटते हुए धमकी भी दिया गया।उन्होंने आरोप लगाया की अवैध रूप से जुआ संचालन का विरोध करने पर घर में घुसकर मारपीट किया गया।इधर दूसरी ओर तृणमूल कांग्रेस के डोबराना अंचल सभापति महेश पासवान ने कहा की बच्चों के बीच छोटी बात को लेकर लड़ाई हुआ है जिसे राजनीतिक रूप दिया जा रहा है।उन्होंने कहा की तृणमूल कांग्रेस को बदनाम करने के लिए इस तरह की साजिश किया जा रहा है।उन्होंने कहा की किसी तरह का कोई मारपीट की घटना घटित नहीं हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *