भागवत कथा में रही नंदोत्सव की धूम : जयपुर से पहुंचे सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा ने लिया आशीर्वाद

महर्षि उत्तम स्वामी महाराज ने सुनाए भगवान विष्णु के अवतारों के प्रसंग
जहाजपुर(आकाश शर्मा)। शाहपुरा जिले के जहाजपुर कस्बे में बारह देवराह परिसर में चार दिन से चल रही श्रीमद् भागवत कथा में शुक्रवार को भगवान कृष्ण जन्म के प्रसंग वाचन के बाद धूमधाम से नंदोत्सव मनाया गया।

व्यासपीठ से श्रीश्री 1008 श्री महामंडलेश्वर अनंत विभूषित ईश्वरानंदजी ब्रह्मचारी परमपूज्य ध्यानयोगी महर्षि उत्तम स्वामी जी महाराज ने भगवान विष्णु के अवतारों के प्रसंग सुनाए।
इस दौरान जयपुर से विशेष तौर पर सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा ने महाराजश्री से भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
उत्तम स्वामी महाराज ने समुद्र मंथन, भक्त प्रह्लाद, भगवान नृसिंह अवतार, राजा बलि यज्ञ, वामन अवतार की कथा का भी श्रवण करवाते हुए नशा, दुराचार, व्यसन मुक्त समाज बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि देश का युवा संस्कारवान होगा तो राष्ट्र सशक्त और समर्थ बनेगा। उन्होंने कथास्थल पर उपस्थित मातृशक्ति से गर्भावस्था के दौरान आध्यामिक दिनचर्या पर अपनाने का आह्वान किया।

इन्होंने भी किया कथा श्रवण
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कोटा विभाग प्रचारक अजय, जहाजपुर-कोटड़ी विधायक गोपीचंद मीणा, मांडलगढ़ विधायक गोपाल लाल, झालावाड़ भाजपा जिलाध्यक्ष संजय जैन समेत कई प्रबुद्धजन कथा श्रवण करने पहुंचे। सभी ने महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *