पांच लाख के जाली नोटो के साथ एसटीएफ ने एक तस्कर को किया गिरफ्तार

दुर्गापुर। दुर्गापुर पनागढ़ के कांकसा बिरुडिहा स्थित एक होटल से पांच लाख के जाली नोट की तस्करी करते हुए एक व्यक्ति को राज्य के स्पेशल टास्क फ़ोर्स (एसटीएफ) ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम फिरोज आलम शेख है उसका घर मालदा जिले में है l गिरफ्तार व्यक्ति को आज दोपहर करीब 1 बजे दुर्गापुर उपमंडल अदालत में पेश किया गया।कांकसा थाने के पुलिस सूत्रों के अनुसार, आज सुबह कांकसा के बिरुडिहा स्थित होटल के पास एक व्यक्ति नेलोन का बैग लेकर खड़ा था।सूत्रों से सूचना मिलने पर राज्य पुलिस की एसटीएफ की टीम ने उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया और उसके बैग की तलाशी ली और उसके पास से 500 रुपए की कई गड्डियों में करीब 5 लाख रुपए बरामद किए। उस शख्स को गिरफ्तार कर कांकसा थाने की पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि नकली नोट के धंधे में कोई और भी शामिल है या नहीं। बताया जा रहा यह नोट बांग्लादेश से लाए गए थे और गिरफ्तार शख्स इनकी तस्करी करने निकला था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *