महिलाओं ने विपत्तारिणी व्रत मंगलवार को पूरी आस्था के साथ मनाया

नितुरिया : पश्चिम बंगाल के त्योहारों में प्रमुख स्थान रखने वाला विपत्तारिणी व्रत महिलाओं ने मंगलवार को पूरी आस्था के साथ मनाया।जानकारी के अनुसार विपतारिणी कात्यौहार सालतोड़ ग्राम पंचायत के पारबेलिया, सालतोड़, रानीपुर, बाघा डांगा, पश्चिम बर्धमान जिले के नदीघाट, डिसरगढ़, सांकतोड़िया, झाल बागान, शीतलपुर सहित अन्य अंचलों में पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

इस त्योहार में महिलाएं नए वस्त्र धारण कर पास के मंदिर में जाकर आचार्य पंडित द्वारा कथा सुन, पूजा करके सिंदूर खेली। एक दूसरे को सिंदूर लगाकर महिलाएं अपने आस्था को भगवान के प्रति समर्पित की। यह त्योहार बेनीपुर ग्राम में भी मनाया गया। महिलाओं ने एकत्रित होकर आनंद पूर्वक पूजा की। अपने भविष्य के निर्माण, संतान, परिवार के दीर्घायु होने तथा रोग, व्याधि के नाश करने की कामना की।
पूजा के बाद सभी लोग अपने हाथों में दूब घास लगा लाल सूत्र अपने हाथों में बांधा। उनका विश्वास है कि दूब तथा लाल सूता बांधने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
मंदिर कमेटी से प्राप्त प्रसाद को महिलाएं अपने घर ले जाकर 13 घरों में बांटती हैं। इस तरह त्यौहार को पूर्ण होता किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *