लोकतंत्र के महापर्व में भागीदार बने: सुभाष अग्रवाला

कोलकाता: मताधिकार का इस्तेमाल जरुरी है,यह हमारा मौलिक सवेधानिक अधिकार है उक्त बाते वेस्ट बंगाल के जाने माने उद्योगपति समाजसेवी व कॉन्फ्राड्रेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट ) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुभाष अग्रवाला ने भेट वार्ता में कही। अग्रावला ने कहा की लोकतांत्रिक प्रणाली में देश के हर नागरिक को यह अधिकार मिला हुआ है की वो अपनी पसंद के नेता का चुनाव कर सकता है। जब हमे सावेधानिक दृष्टि से ऐसा अधिकार मिला हुआ है तो फिर हमे अपने इस अधिकार का इस्तेमाल करना चाहिए हमारा मत बहुत महत्वपूर्ण है।यह बात समझने की जरूरत है और दूसरे को भी समझने की जरूरत है सुभाष अग्रावाला ने कहा की हमारा सौभाग्य है की हम भारत जैसे विशाल लोकतांत्रिक देश में रहते है। जहां हमे स्वतंत्र रूप से मताधिकार हासिल है। जिसको जो पसंद हो उसे वोट दे लेकिन वोट जरूर दे।.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *