स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ने रचाई दूसरी शादी

m

लोकप्रिय स्टैंडअप कॉमेडियन और ‘बिग बॉस 17’ के विजेता मुनव्वर फारूकी मुनव्वर ने दूसरी शादी कर ली है। 32 साल के मुनव्वर दूसरी बार शादी के बंधन में बंधे हैं।

मुनव्वर की शादी 26 मई को हुई और केवल करीबी रिश्तेदार और दोस्त ही शामिल हुए। मुनव्वर का निकाह आईटीसी ग्रैंड सेंट्रल होटल में हुआ। उन्होंने शादी से जुड़ी कोई भी तस्वीर या कोई जानकारी शेयर नहीं की है, क्योंकि वह शादी की खबर को गुप्त रखना चाहते हैं। उनकी शादी मेकअप आर्टिस्ट मेहजबीन कोटवाला से हुई है। कुछ दिन पहले उन्होंने स्टोरी पर अपनी एक फोटो पोस्ट की थी।

‘बिग बॉस 17’ में भी मुनव्वर की निजी जिंदगी काफी चर्चा में रही थी। शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री के तौर पर आईं उनकी एक्स-गर्लफ्रेंड आयशा खान ने मुनव्वर पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। इस शो में उनकी लड़ाई काफी चर्चित रही थी। इस शो में मुनव्वर पर पहले भी कई युवतियों को धोखा देने का आरोप लगा था। इसमें नाज़िला सिताशी भी शामिल थीं।

मुनव्वर फारूकी की यह उनकी दूसरी शादी है। उन्होंने 2017 में जैस्मीन से शादी की। इस शादी से उनका एक बेटा है और वह मुनव्वर के पास रहता हैं। मुनव्वर और जैस्मीन 2022 में कुछ कारणों से अलग हो गए। उनकी पहली पत्नी ने भी दूसरी शादी कर ली है। तलाक के बाद मुनव्वर ने सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर नाज़िला सिताशी को डेट करना शुरू किया, लेकिन इनका भी ब्रेकअप हो गया। बाद में इनकी जिंदगी में आयशा खान आईं, लेकिन ये दोनों अलग हो गए। मुनव्वर फारूकी या उनकी टीम ने अभी तक दूसरी शादी के संबंध में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *