नरेंद्र मोदी महंगाई,बेरोजगारी ऐसे कई बातों पर कैंपेन क्यों नहीं करते : पंकज सोनकर


कोलकाता। प: ब प्रदेश युवा कांग्रेस के सचिव पंकज सोनकर से हुई बातचीत मै कहा, यह आश्चर्यजनक है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पूरे चुनाव में असल मुद्दों जैसे महंगाई, बेरोजगारी, आर्थिक असमानता पर आधारित कैंपेन नहीं किया। मोदीजी को इस चुनाव में अपने 10 साल की तथाकथित उपलब्धियों जैसे नोटबंदी, जीएसटी, अग्निवीर, कृषि कानून, PSUs के निजीकरण, सरकारी तानाशाही का विरोध करने वाले पत्रकारों और छात्र नेताओं पर NSA, पेट्रोल-डीजल 100 रु पार, गैस सिलेंडर 1100 रु पार करने, बैंक लोन की EMIs बढ़ाने आदि के नाम पर कैंपेन करना चाहिए। आखिर जनता को उन्हें अपनी इन उपलब्धियों को तो गिनाना चाहिए जिससे जनता इन्हें ध्यान रखकर वोट दे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *