मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के अवर सचिव ने किया मतदान केन्द्रों का निरिक्षण

 

चिरकुंडा।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रांची कार्यालय के अवर सचिव संजय प्रसाद श्रीवास्तव के द्वारा एग्यारकुंड प्रखंड अंतर्गत डीवीसी उच्च विद्यालय मैथन स्थित मतदान केंद्र संख्या 273, 274, 275, 276 ,277 ,बीएसके कॉलेज मैथन स्थित मतदान केंद्र संख्या 288, बालक बालिका हिंदी मध्य विद्यालय चिरकुंडा स्थित मतदान केंद्र संख्या 345, 346, 347 में आवश्यक न्यूनतम सुविधाओं का शनिवार को निरीक्षण किया गया। साथ ही साथ बीएलओ के द्वारा मतदाता सूचना पर्ची वितरण का अवलोकन डोर टू डोर किया गया व अनुपस्थित ,शिफ्ट, डेथ मतदाताओं की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान बीएलओ के कार्यों पर संतोष व्यक्त किया गया है।मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी एग्यारकुंड मधु कुमारी ,नोडल पदाधिकारी प्रमोद कुमार झा ,राजिया खातून ,पिंकी देवी ,सरस्वती मरांडी ,बेबी महतो, वैजयंती देवी, सोनोकी मुर्मू ,सीमा राय ,रेणु प्रसाद ,रूपा देवी ,माधव चंद्र,पंकज सिंह ,संजीव कुमार आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *