पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच भावुक हुए कुणाल घोष, बोले- ‘टीएमसी का वफादार सिपाही’

कोलकाता, 2 मई। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता कुणाल घोष उस वक्त भावुक हो गए, जब पार्टी कार्यकर्ता उनके समर्थन में सामने आए।

एक दिन पहले उन्हें उत्तर कोलकाता से भाजपा उम्मीदवार तापस रॉय के साथ मंच साझा करने के बाद पार्टी महासचिव पद से हटा दिया गया था।

गुरुवार को घोष का नाम पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची से भी हटा दिया गया।

मीडियाकर्मियों से मुखातिब होते हुए कुणाल घोष ने कहा कि जो परिस्थिति है, वो सारा पश्चिम बंगाल देख रहा है। मुझे जो समर्थन मिल रहा है, उससे अभिभूत हूं। मैं तृणमूल कांग्रेस का सैनिक हूं। जब तृणमूल कांग्रेस का जन्म नहीं हुआ था, उस समय से मैं ममता दीदी के साथ रहा। पार्टी ने नए चेहरों को मौका दिया है तो ये अच्छी बात है। पार्टी को काफी समय से भर्ती मामले में कुछ गड़बड़ होने की जानकारी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *