तृणमूल कांग्रेस प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा के समर्थन में कर्मी सभा का आयोजन

 

रानीगंज। आसनसोल लोकसभा केंद्र से तृणमूल कांग्रेस प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा के समर्थन में बुधवार को रानीगंज बोरो दो अंतर्गत वार्ड संख्या 89 के राजा बांध इलाके के मिर्ज़ा ग़ालिब कम्युनिटी हॉल में एक कर्मी सभा का आयोजन किया गया।
89 नंबर वार्ड के पार्षद और रानीगंज बोरो चेयरमैन मुजम्मिल शहजादा के नेतृत्व में इस कर्मी सभा का आयोजन किया गया।
इस कर्मी सभा में तृणमूल कांग्रेस प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा,रानीगंज शहर के तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष रूपेश यादव,तृणमूल कांग्रेस महिला अध्यक्ष सह पार्षद नेहा साव,साधन सिंह,सौमित्र बनर्जी,वार्ड पार्षद अख्तरी खातून ,पूर्व पार्षद हिना खातून सहित क्षेत्र के तमाम तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित थे। इस मौके में सभी नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अपने विचार व्यक्त किया और किस तरह से लोकसभा चुनाव में रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के 89 नंबर वार्ड से शत्रुघ्न सिन्हा को बढ़त दिलाई जा सके इस पर कार्यकर्ताओं को जरूरी दिशा निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *