कुणाल घोष ने की भाजपा उम्मीदवार की प्रशंसा, तृणमूल महासचिव के पद से हटाए गए

कोलकाता, 01 मई । पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने कुणाल घोष को पार्टी के महासचिव पद से हटा दिया है। उत्तर कोलकाता से भाजपा के लोकसभा उम्मीदवार तापस रॉय की सराहना कुणाल घोष ने बुधवार सुबह की थी।

यहां से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार सुदीप बनर्जी हैं जिनके खिलाफ कुणाल घोष अमूमन टिप्पणी करते रहे हैं। इसके बाद अपराह्न के समय डेरेक ओ ब्रायन के हस्ताक्षर के साथ जारी एक बयान में तृणमूल ने घोषणा की है कि पार्टी विरोधी गतिविधियों और बयानों की वजह से कुणाल घोष को महासचिव के पद से हटाया गया है। इसमें यह भी लिखा गया है कि उन्हें पार्टी प्रवक्ता के पद से पहले ही हटा दिया गया था। डेरेक ओ ब्रायन ने कहा है कि मीडिया को पार्टी से संबंधित किसी भी बयान के लिए कुणाल से संपर्क नहीं करना है। ऐसा करने पर मीडिया हाउस के खिलाफ लीगल एक्शन लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *