राम मंदिर में रामलला के दर्शन करेंगी राष्ट्रपति

Ram Temple

नई दिल्ली, 30 अप्रैल । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार को अयोध्या जायेंगी और राम मंदिर में रामलला के दर्शन करेंगी।

राष्ट्रपति कार्यालय के अनुसार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अयोध्या (उत्तर प्रदेश) में अपने प्रवास के दौरान श्री हनुमान गढ़ी मंदिर, प्रभु श्री राम मंदिर और कुबेर टीला में दर्शन और आरती करेंगी। वह सरयू पूजन और आरती में भी भाग लेंगी।

उल्लेखनीय है कि जनवरी में भव्य राम मंदिर निर्माण के बाद राष्ट्रपति पहली बार राम लला के दर्शन करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *