हरि सिंह नलवा की जयंती पर राष्ट्रीय कवि संगम द्वारा कवि सम्मेलन का आयोजन

 

कश्मीर से काबुल तक सिखों का का ध्वज लहराने वाले हरि सिंह नलवा की जयंती मनाई गई

कोलकाता, 29 अप्रैल, महाराजा रणजीत सिंह के सेनाध्यक्ष हरि सिंह नलवा की जयंती पर राष्ट्रीय कवि संगम की मध्य कोलकाता इकाई ने, संस्था के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. गिरधर राय की अध्यक्षता एवं
जिला महामंत्री स्वागता बसु के संयोजन में गिरिश पार्क स्थित कोलकता के प्रोग्रेसिव हॉल में एक भव्य कवि सम्मेलन का सफलतापूर्वक आयोजन किया|
इस कार्यक्रम के संचालन का भार सम्भाला स्वागता बसु एवं जिला मंत्री मौसमी प्रसाद ने | इस अवसर पर ग़ाज़ियाबाद से पधारे लेखक एवं अभिनेता अनिल शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर, कार्यक्रम की गरिमा और भी बढ़ा दी | कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ जिला अध्यक्ष रामाकांत सिन्हा के स्वागत भाषण एवं आलोक चौधरी की सुमधुर सरस्वती वन्दना के साथ | तत्पश्चात, उपस्थित सभी कलमकारों ने अपनी अपनी बेहतरीन रचनाओं की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम को यादगार बना दिया | इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जिन रचनाधर्मियों ने साथ दिया उनके नाम हैं – डॉ० गिरिधर राय, अनिल शर्मा, रामपुकार सिंह, बलवंत सिंह गौतम, पुनीत अगरवाल, ऊषा जैन, रामाकांत सिन्हा, स्वागता बसु, आलोक चौधरी, मौसमी प्रसाद, श्वेता गुप्ता श्वेताम्बरी, विकास ठाकुर, हिमाद्री मिश्रा, भारती मिश्रा, नंदलाल रौशन, वन्दना पाठक, चंद्रिका प्रसाद पांडे अनुरागी, मनोज मिश्रा, रामनाथ बेखबर, रणविजय श्रीवास्तव, ललिता जोशी, डॉ० शिप्रा मिश्रा, प्रणति ठाकुर, रेखा रजक, कंचन राय, मीतू कानोडिया, नारायण शाह, कृष्णा शाह एवं सूर्या बसु | सभी कलमकारों ने राष्ट्र जागरण को आधार बनाकर अपनी रचनाओं क पाठ किया | काव्य गोष्ठी की यह अपूर्व संध्या विकास ठाकुर द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ सुसंपन्न हुई|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *