मईया द मेला में उमड़ी श्रद्धालुओ की भीड़

कोलकाता। कोरोना महामारी के कारण दो वर्ष के बाद मुक्ता राम बाबू स्ट्रीट जय माँ शक्ति जागरण संघ के तत्वावधान में सावित्री गर्ल्स कॉलेज के समीप विशाल जागरण व भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर अतिथि संघ के चेयरमैन विजय उपाध्याय,उप चेयरमैन जय सोनकर,45 नम्बर वार्ड के पार्षद संतोष पाठक, संजय बक्शी, स्मिता बक्शी, तपन राय,विक्की सिकरिया, भरत सिंह,राजकुमार चौधरी, सुजीत सिंह  ,दीपक सिंह ,धर्मेंद्र सिंह ,संजय बिहारी,दीना नाथ पांडे,समेत विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य व्यक्तियों ने माता के दरबार में हाजिरी लगाई। संस्था के कार्यकर्ताओं ने आगंतुको का स्वागत दुपट्टा ओढा कर तथा स्मृति चिन्ह देकर किया। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक प्रीतम सिंह ने बताया कि कोरोना महामारी के कारण दो वर्षों तक आयोजन नहीं हो सका था। कोरोना के बाद यह कार्यक्रम का दूसरा वर्ष था । महारानी की सभी पर बनी रहे।  लोगों की मंगल कामना के उद्देश्य से यह आयोजन किया गया।मंटू सोनी की अगुवाई में भजन गायक पुष्पलता,सोनु सिंह ,लक्ष्मी राणा, अरविंद परवाना के भजनों ने श्रोताओं को झूमने पर विवश कर दिया। पेश किए गए नृत्य नाटिका की भी लोगों ने खूब पसंद किया।कार्यक्रम के आयोजन में संजीव जैन, डॉ, उमेश चौधरी, राजेश सिंह, सूरज कुमार यादव, भरत सिंह , प्रदीप शर्मा, श्यामलाल दूबे, सुभाष सिंह,राजेश जायसवाल, विकाश डिडवानिया,   सचिव सुभाष चंद्र पांडे ,पवन अरोड़ा  सक्रिय रहे। कार्यक्रम की सफलता में विजय सिंह, भरत केशरी, पप्पू भाई, राजू सिंह, सुरेंद्र सिंह, अवधेश सिंह, बंटी ठाकुर राहुल ठाकुर, वंश केशरी,  रोहन ठाकुर,समेत अन्य सभी सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। संस्था के भंडारे का हजारों लोगों ने लाभ उठाया।कार्यक्रम का संचालन सचिदानंद पारीक  के किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *