वाम मोर्चा समर्थित कांग्रेस उम्मीदवार नेपाल महतो के समर्थन में रैली आयोजित

पुरुलिया: पुरुलिया लोकसभा क्षेत्र के लिए वाम मोर्चा समर्थित राष्ट्रीय कांग्रेस के उम्मीदवार नेपाल महतो के समर्थन में आज एक रैली आयोजित की गई। इस जुलूस में राष्ट्रीय कांग्रेस समर्थक, कार्यकर्ता मौजूद थे और साथ ही वाम मोर्चा समर्थित कॉमरेड भी पैदल पैर से पैर मिलाकर मौजूद थे।
जानकारी के अनुसार यह जुलूस जुबली मैदान, पुरुलिया टैक्सी स्टैंड से होते हुए पुरुलिया शहर में चुनाव प्रचार किया। राष्ट्रीय कांग्रेस प्रत्याशी नेपाल महतो ने कहा कि पुरुलिया से मेरी जीत तय है। क्योंकि आप जानते हैं कि तृणमूल कांग्रेस चोरों की पार्टी है। जिनमें जेल में बंद नेता और मंत्री ज्यादा हैं।
वहीं दूसरी ओर बीजेपी ने सब कुछ बेच दिया। देश भी बिकने वाला है। भाजपा के पास झूठ वादों के अलावा कुछ नहीं है। इसलिए लोग गलतियाँ नहीं करेंगे और भाजपा का झूठ लोगों का दिल नहीं जीत पाएगी। हम हमेशा लोगों के लिए काम करते रहे हैं और अब मैं इसी वादे के साथ पुरुलिया से उम्मीदवार हूं। मैं हर इंसान के प्रति जवाबदेह हूं। उन्होंने कहा कि मैं हमेशा इंसानों के लिए काम करूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
1
Hello
Can we help you?