तृणमूल छोड़कर भाजपा में शामिल हुए 70 परिवार

बालुरघाट, 24 अप्रैल । करीब 70 परिवारों ने तृणमूल छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है। घटना दक्षिण दिनाजपुर जिले के बालुरघाट की है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने बुधवार सुबह बालुरघाट स्थित भाजपा जिला कार्यालय में तृणमूल कार्यकर्ताओं को पार्टी का झंडा देकर स्वागत किया।

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष स्वरूप चौधरी, जिला महासचिव बापी सरकार के अलावा अन्य नेता मौजूद थे।

इस दिन तपन ब्लॉक के कई परिवार तृणमूल छोड़कर भाजपा में शामिल हुए। दूसरी ओर, बालुरघाट शहर के कई नए मतदाता भाजपा में शामिल हुए। इस मौके पर जिला भाजपा कार्यालय में तृणमूल समर्थकों के अलावा बालुरघाट वार्ड नंबर-9 के नए मतदाता भाजपा में शामिल हुए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *