जामुड़िया के बहादुरपुर गांव के लोगों ने विभिन्न मांगो को लेकर गगन कारखाना के एक इकाई को बंद कर किया प्रदर्शन

 

जामुड़िया। जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र के बहादुरपुर गांव के लोगों द्वारा विभिन्न मांगो को लेकर गगन कारखाना के एक इकाई को बंद कर प्रदर्शन किया गया।इस दौरान कारखाना गेट को जाम कर अंदर व बाहर जाना निषेद रहा सुबह 8 बजे से ग्रामीणों द्वारा गेट जाम कर प्रदर्शन किया गया।इस दौरान ग्रामीणों द्वारा कारखाना में स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग किया गया।इसके साथ ही कारखाना से उत्पन्न होने वाले प्रदूषित गैस से बचाव के लिए प्रबंधन को उचित कदम उठाना होगा।वही गांव के विकास कार्य के लिए भी कंपनी की ओर से व्यवस्था करना होगा। इस मौके पर स्थानीय निवासी परितोष रूईदास,संदीप रूइदास आदि ने कहा कि आदिवासियों की जमीन दखल किया जा रहा है और जंगलों को काटकर जमीन पर कब्जा जमाया जा रहा है.ग्रामीणों ने आरोप लगाया की यह कल-कारखाना पूरी तरह अवैध ढंग से संचालित हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *