हावड़ा में चुनाव के माहौल के बीच युवक की हत्या

 

कोलकाता, 12 अप्रैल  । पश्चिम बंगाल में चुनावी दंगल के बीच एक और हत्या हुई है। हावड़ा जिले की उलूबेरिया में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या करने का आरोप है। घटना चेंगाइल कालाबागान इलाके की है। मृत युवक का नाम बापन मन्ना है। उलूबेरिया थाने की पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। हत्या का आरोप आकाश जाना और सागर जाना पर लगाया गया है। वारदात के बाद दोनों फरार हैं। पुलिस इस बात की जांच कर रही हैं कि क्या इसके पीछे कोई राजनीतिक संबंध है।

पुलिस व स्थानीय सूत्रों के अनुसार गुरुवार की रात कलाबागान इलाके में बाइक को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। बाइक स्टार्ट होते वक्त तेज आवाज कर रही थी। इसी मामूली बात पर विवाद इतना बढ़ा कि हत्या हो गई।

पता चला है कि बापन रात करीब 2.30 बजे घर से निकला क्योंकि उसके दादाजी अभी भी रात को घर नहीं लौटे थे। उसी समय आकाश जाना और सागर जाना ने बापन पर हमला कर दिया। आरोप है कि आकाश और सागर ने बापन के पेट में चाकू घुसेड़ दिया। मौत सुनिश्चित करने के लिए कई बार चाकू से वार किया गया। उसके चिल्लाने पर मोहल्लेवासी आ गए तो आरोपी भाग निकले। बापन को गंभीर हालत में उलुबेरिया शरतचंद्र मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उलूबेरिया थाने की पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *