भाजपा ने किया आसनसोल सीट से एस एस अहलूवालिया के नाम की घोषणा, भाजपा कर्मियों में खुशी की लहर, समर्थन में दीवाल लेखन

जामुड़िया । आसनसोल लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी ने अपना प्रत्याशी घोषणा कर दी है। भाजपा ने बहुप्रतीक्षित आसनसोल लोकसभा सीट से दुर्गापुर के सांसद रहे सुरेंद्र सिंह अहलूवालिया को प्रत्याशी बनाया गया है।टिकट मिलते ही भाजपा कर्मियों में काफी उत्साह देखने को मिला। आसनसोल दक्षिण विधानसभा के इगारा ग्राम पंचायत में जिला युवा मोर्चा साधारण संपादक अभिक मंडल के आसनसोल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह अहलूवालिया के समर्थन में दीवाल लेखन कार्य शुरू कर दिया गया। गौरतलब है कि सुरेंद्र सिंह अहलूवालिया इसके पहले दो बार सांसद निर्वाचित हुए थे। वह 2014 में दार्जिलिंग और 2019 में वर्धमान दुर्गापुर से सांसद निर्वाचित हुए थे। भाजपा ने लगातार तीसरी बार उन्हें प्रत्याशी बनाया है।इस बार उन्हें उनके जन्म स्थान आसनसोल से टिकट मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *