चुनाव परिणाम से पहले गिरफ्तार हो जाएंगी महुआ मोइत्रा : अग्निमित्र पॉल

Agni Mitra Vs Mahua

कोलकाता, 01 अप्रैल । घूस लेकर संसद में सवाल पूछने की वजह से संसद से बर्खास्त की गईं तृणमूल नेता महुआ मोइत्रा लोकसभा चुनाव परिणाम से पहले ही गिरफ्तार हो सकती हैं। यह दावा किया है मेदिनीपुर से भाजपा की उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल ने। सोमवार को उन्होंने कहा कि महुआ ने जो किया है वह लोकतंत्र को शर्मसार करने वाला है और चुनाव परिणाम चाहे जो भी हों, वह पहले ही गिरफ्तार हो जाएंगी। अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि चार जून को जो भी हो, जीतें या हारें, लेकिन उससे पहले महुआ मोइत्रा ने जो किया है उसके लिए जेल जाएंगी। उन्होंने एक बिजनेसमैन से रिश्वत ली है। उन्हें फ़ायदा पहुंचाने के लिए संसद में सवाल पूछे हैं।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि वह कभी भी बंगाल में सीएए लागू नहीं होने देंगी। इस पर अग्निमित्रा ने कहा कि सीएए कानून बन गया है और इसे भारत के किसी भी अन्य राज्य की तरह पश्चिम बंगाल में भी लागू किया जाएगा। सीएम सस्ते प्रचार के लिए ये बातें कहती हैं। वह नहीं चाहती हैं कि हिंदू शरणार्थी लोगों को नागरिकता मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *